सीतापुर, मई 4 -- सिधौली/अटरिया, संवाददाता। पत्नी के साथ लखनऊ की तरफ जा रहे एक शिक्षक की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल पत्नी को इलाज के लिए इटौंजा सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर उत्तरी विवेक बरनवाल (45) गांधी विद्यालय इंटर कालेज में सहायक अध्यापक थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। टोल प्लाजा के पहले हाइवे किनारे स्थित जयपालपुर गांव के पास पहुंचने के दौरान वाहन ने बाइक को जोरदार टक्टर मार दी। जिससे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र को गंभीर हालत में नजदीकी सीएचसी इंटौजा में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.