कन्नौज, मार्च 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत किसी तेज रफ्तार वाहन ने परचून लदे ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सौरिख थाना क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा गांव निवासी शिवकांत सिंह पुत्र रामनरेश ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को वह छिबरामऊ से परचून का सामान लादकर सिकंदरपुर की ओर जा रहा था। जीटी रोड हाइवे पर जब वह सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचा, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा चालक शिवकांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिक्शे पर लदा परचून का सामान सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.