लखनऊ, फरवरी 15 -- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तिलक समारोह से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनकौटी गांव निवासी अशोक कुमार (42) एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए रहीमाबाद स्थित जिंदौर फ्लाईओवर के पास श्याम कुमारी लॉन गए थे। वापसी में साइकिल लेकर पैदल लखनऊ-हरदोई हाईवे पार कर रहे थे। तभी हरदोई की ओर से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक कुमार कुछ दिन पहले ही पानीपत से मजदूरी कर अपने घर लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.