सीतापुर, जनवरी 13 -- सीतापुर, संवददाता। सड़क सुरक्षा के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंगलवार को लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कोहरे व धुंध के समय वाहन चलाने में बरतने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि कोहरे की वजह से सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है जिससे सड़क हादसे की सम्भावना भी बढ़ जाती है। धुंध या कोहरे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए जिससे दुर्घटना न हो। बताया कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बचें, धीमी या औसत गति पर चले साथ ही सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें। कोहरे में वाहन चलाते समय संगीत बंद कर दें और हार्न सुनने के लिये लगातार चैकन्ना रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.