लोहरदगा, दिसम्बर 15 -- कुडू, प्रतिनिधि। एनएच 143ए कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर कुडू ब्लाक मोड के नजदीक रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो से कुचलकर दो लोगों की मौत के मामले में आरोपी बोलेरो चालक पिंटू सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कुडू मेन रोड निवासी जनरल स्टोर संचालक सतेन्द्र प्रसाद उर्फ सतेन्द्र कुमार और रांची के श्रीमां ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालक बिहार के गया जिले के निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव की इस हादसे में मौत हो गयी थी। सतेन्द्र का अंतिम संस्कार कुडू कर दिया गया, जबकि राजेश यादव का शव रांची से गया भेज दिया गया। इस हादसे के संबंध में सतेन्द्र की पत्नी मधु देवी ने कुडू थाने में केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि उनके पति एवं देवर मविन कुमार जनरल स्टोर चलाते हैं। दुकान खोलने के बाद उनके पति दुकान के बाहर ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.