जमुई, दिसम्बर 3 -- जमुई । निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित नवीनगर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मारते हुये दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बोलेरो पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मृतक युवक मुंगेर जिले के दशरथपुर पंचरुखी गांव निवासी शंभू तांती का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार था। जबकि घायलों में शंभू तांती उनकी पुत्री सविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, उषा कुमारी, भाई की पत्नी संगीता देवी, रुबी देवी, शंभू तांती का साढू नवीनगर गांव निवासी रामोवतार तांती सहित अन्य लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.