शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- दातागंज-फतेहगंज पूर्वी हाईवे पर महमूदापुर गांव के पास 18 फरवरी की रात एक बोलेरो ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। थाना दातागंज के गांव खलीलपुर निवासी गुरुदेव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि मुकेश अपने भाई कालीचरन को बाइक से फतेहगंज पूर्वी ले जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए बरेली और शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर राजस्व लेखपाल सौरभ सिंह की बाइक को भी उसी बोलेरो ने टक्कर मार दी। वह निर्वाचन कार्य से लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.