रामपुर, मार्च 2 -- तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा साले और ई रिक्शा में बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार देर शाम नगर के बिलासपुर रोड स्थित तिराह गांव के समीप हुआ। जहां सवारियां लेकर ई रिक्शा नगर से बिलासपुर की ओर जा रहा था साथ ही थाना कैमरी के मेढ़े की गौटिया निवासी सतपाल अपने हरसू नगला निवासी साले वीरपाल उर्फ बबलू के साथ बाइक से भंवरकी लौट रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बोलेरो पीछे आ रहे ई रिक्शा में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से जा टकराई। मौका देखकर बोलेरो का चालक फरार हो गया। एंबुलेंस से दोनों बाइक सवार घायलों और ई रिक्शा बैठे घायल खमरिया निवासी विद्याराम आर्य और नाथूलाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.