बलिया, दिसम्बर 19 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे फेफना-रसड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे स्थित कई ढाबों, किराना की एक दुकान और एक घर के टीन शेड को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग ही रहा कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। तेज रफ्तार ट्रक रसड़ा की ओर से आ रहा था। फेफना-रसड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे स्थित तीन ढाबों, किराना की एक दुकान तथा एक घर के टीन शेड से जा टकराया। ट्रक की चपेट में आने से मिठवार निवासी सुरेश साहनी का 'राहुल ढाबा', श्रीराम यादव की चाय दुकान, चंचल यादव का जनरल स्टोर, संतोष यादव व सीताराम यादव के होटल तथा अनिल की बिरयानी की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। रामनाथ यादव का टिन शेड का मकान को क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.