कन्नौज, फरवरी 14 -- कन्नौज,संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार में जा रही बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा मानपुर पुल के ऊपर हुआ, जहां गाजियाबाद से कानपुर जा रही बुलेट तेज रफ्तार के चलते डिसबैलेंस हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पाल चौराहा चौकी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक की पहचान सार्थक अवस्थी 23 वर्षीय पुत्र प्रताप शंकर अवस्थी निवासी नानकारी प्रधान गेट आईआईटी कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद से अपने घर कानपुर लौट रहा था। हादसे की...