साहिबगंज, जनवरी 25 -- साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा घाट रोड मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार की बाइक सवार ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुली पाड़ा के मोहम्मद नूर आलम है। जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे नूर आलम चाय पीने के बाद वह सड़क क्रॉस कर रहे थे। उसी दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। घटना के बाद फौरन एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया व बाइक सवार एक अन्य युवक फरार हो गया। नगर थाना पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। इधर इस मामले को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.