बांका, मई 21 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा- घोघा स्टेट हाईवे 84 मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार के चलते बाइक सवार एक युवक की मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के रामकोल गाँव के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के किशनकोल गांव निवासी सुभाष राय (21), पिता स्व रामदेव राय के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पंजवारा से मजदूरी कर वापस अपने घर किशनकोल लौट रहा था। इसी दौरान बारिश के बीच पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर रामकोल गाँव में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से तेज रफ्तार रहने के चलते उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पंजवारा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.