कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान के पास शुक्रवार तड़के कोहरे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे रजबहे में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में सीएचसी शिवली ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने बिल्हौर निवासी युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त इटावा निवासी युवक को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बिल्हौर के गुरु नानक विद्या कालोनी का रहने वाला 24 वर्षीय अमन यादव घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता अरविंद यादव हरियाणा में प्राइवट नौकरी करते हैं। गुरुवार को वह अपने किराएदार ग्राम रौरा थाना भरथना इटावा निवासी अट्ठाइस वर्षीय निजी बैंककर्मी शिशुपेंद्र पुत्र विद्याराम के साथ बाइक से शोभन मंदिर में दर्शन ...