चित्रकूट, दिसम्बर 23 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पास मंगलवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहाड़ी थाना के बाबूपुर निवासी बाबूलाल का 27 वर्षीय बेटा टिंकू किसी काम से बाइक में सवार होकर रसिन जा रहा था। रौली कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे में पेड़ से टकरा गई। जिसमें टिंकू गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...