मऊ, जनवरी 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द के समीप अमिला-मादी मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल दोनों युवको को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिलहा निवासी 25 वर्षीय अंगद यादव पुत्र महेंद्र यादव एवं 28 वर्षीय मुन्नू चौहान पुत्र भरत चौहान निवासी भटौली बुधवार की शाम लगभग 6 बजे बाइक से मादी बाजार से घर वापस आ रहे थे। अभी दोनों उसरी खुर्द स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक की पेड़ में टक्कर के बाद दोनों बाइक से दूर जा गिरे। इस दौरान दोनों युवको को सर में गम्भीर चोटे आई। सर से काफी रक्त स्राव होने लगा। स्थानीय लोगो ने ...