गाज़ियाबाद, दिसम्बर 27 -- मोदीनगर,संवाददाता। सैदपुर शकूरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात कोहरे के चलते बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गांव शकूरपुर निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार ट्रक चालक थे। वह मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में ट्रक चलाते थे। शुक्रवार रात आठ बजे विनय कुमार ने अपनी पत्नी को फोन किया था कि वह वापस घर आ रहे हैं। देर रात तक विनय कुमार घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जब वह सैदपुर शकूरपुर रेलवे ओवर ब्रिज से आगे पहुंचे तो वहां पर बाइक पड़ी हुई थी और विनय काफी दूर पड़े हुए थे। परिजन विनय को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कोहरे के चलते विनय की बाइक पेड़ से जा टकराई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना न...