सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- दोस्तपुर, संवाददाता। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे थाना दोस्तपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही एक स्कूली बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। ढेमा, सलारगंज निवासी अरबाज अपने साथ दानिश और आसिफ को बैठाकर बाइक से ढेमा से दोस्तपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सुरहुरपुर गांव के पास पहुंची, प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर जा रही 6 वर्षीय अंकिता पुत्री समर बहादुर निषाद को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची का एक हाथ और एक पैर टूट गया, जबकि शरीर में अन्य चोटें भी आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार आरोपी मौके पर ही बाइक छो...