कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। काकादेव में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुरुदेव पैलेस के विनायकपुर पंचवटी निवासी विश्वनाथ सविता की 40 वर्षीय पत्नी आशा सविता लैब टेक्नीशियन थीं। परिवार में दो बेटे मनीष व अवनीश व एक बेटी मानसी हैं। जबकि, उनका दूसरा घर आईडीएच कैंपस में भी है। बुधवार सुबह आशा स्कूटी से अपने भाई कपिल के साथ स्वरूप नगर स्थित सेंटर आ रही थी, तभी शारदा नगर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक में स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई-भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पहले उन्हें पास के नर्सिंगहोम फिर हैलट भर्ती कराया, जहां उसी शाम उपचार के दौरान आशा की मौत हो गई। काकादे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.