मेरठ, जनवरी 2 -- गढ़ रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे शिक्षका घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाशपुरी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी नीरू शर्मा एसए एजुकेशन कोचिंग सेंटर में पढ़ाती है। वह पत्नी को स्कूटी से कालेज से घर ला रहा था। गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे के पास अचानक तेज रफ्तार से आई बाइक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। पत्नी के पैर पर स्कूटी गिरने से फ्रैक्चर हो गया। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। सचिन ने बाइक का नंबर देकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...