मेरठ, नवम्बर 14 -- परतापुर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित चंद्रो देवी द्वार के सामने बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे वृद्ध सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रिठानी निवासी विनोद परतापुर के उद्योगपुरम स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान रिठानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार की पहचान हिमांशु निवासी साईपुरम कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि हिमांशु और उसका साथी शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से बाइक चला रहे थे। रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही विनोद कई मीटर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.