अररिया, अक्टूबर 4 -- अररिया-रानीगंज सड़क मार्ग पर गिदरिया पेट्रोल पंप के समीप की घटना मृतक भुजा बेचने वाला अररिया आरएस वैद्यनाथपुर वार्ड संख्या छह का था रहनेवाला दुर्घटनाग्रस्त बाइक की डिक्की से मिला चार बोतल विदेशी शराब, पुलिस जांच में जुटी अररिया, निज संवाददाता अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर गिदरिया पेट्रोल पंप के समीप पास सड़क हादसे में भुजा बेचने वाले एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक भुजा विक्रेता अररिया आरएस वैद्यनाथपुर वार्ड संख्या छह का रहनेवाला 42 वर्षीय सियाशरण पासवान था। घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिया शरण पासवान भुजा बेच कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गिदरिया पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में सिया शरण पासवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.