सहरसा, फरवरी 12 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के ब्लॉक चौक निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ऋषि कुमार सहरसा स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं और बुधवार को भी पैदल स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.