नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, का. सं.। नंद नगरी इलाके में उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि ताहिरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुनीता गुरुवार को घर से शनि मंदिर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उल्टी दिशा में आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार 42 वर्षीय कपिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...