हाथरस, जनवरी 9 -- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज -(A) तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज सादाबाद। सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में सादाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट मेें अनिकेत पुत्र राजू कश्यप निवासी हनुमानगंज थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद ने बताया कि वह अपनी मां रजनी पत्नी राजू उम्र करीब 40 वर्ष के साथ एक दिसंबर को टैम्पो से हाथरस से आगरा जा रहे थे। जब टैम्पो गांव गीगला आयुष्मान सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उन्हें तथा उसकी मां तथा अन्य सवारियों को टैम्पो से उतार दिया गया। शाम करीब चार बजे सभी लोग सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खंदौली की ओर से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन...