शामली, अक्टूबर 13 -- नगर के पूर्व यमुनानगर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बीते शनिवार को पुजारी सुरेंद्र शर्मा कैराना बाईपास मार्ग स्थित एक स्थान पर घायल गाय का उपचार करने गए थे। जब वह गाय का उपचार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मंदिर के पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल सुरेंद्र शर्मा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटों की गंभीरता और चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत उच्च सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.