मेरठ, जनवरी 20 -- सिविल लाइन क्षेत्र के यादगार पुल के पास सोमवार को स्कूल बस से उतर रहे बच्चे और उनके पिता को पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक पिता, उनका पुत्र और बस से उतरा एक अन्य बच्चा घायल हो गया। घायलों में एक बच्चा कक्षा एक का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता अभिषेक निर्धारित बस प्वाइंट पर अपने बेटे को लेने पहुंचे थे। जैसे ही स्कूल बस रुकी और बच्चे उतरने लगे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र के साथ बस से उतरा एक अन्य बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्ति के सिर और हाथ-पैर में चोट आई है, जबकि कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे के भी चोट आई है। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.