देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सहस्रधारा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए ऑटो चालक की मौत हो गई। ऑटो चालक की पत्नी की तहरीर पर रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते 13 फरवरी की रात करीब 8:15 बजे की है। पुलिस को दी गई शिकायत में दो बच्ची रोड, अनिरुद्ध कुमार देशवाल रेजिडेंसी निवासी मोहिनी ने बताया कि उनके पति श्याम सुंदर चौहान (ऑटो चालक) तिब्बती कॉलोनी, आईटी पार्क के पास से घर आने की तैयारी कर रहे थे। वह अपने ऑटो के पास खड़े थे। इसी दौरान शहर से सहस्रधारा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक बाइक काफी तेज गति में थी और उस पर एक युवती भी बैठी थी। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को तुरंत अस्पताल ले जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.