सीवान, फरवरी 13 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के सीवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग स्थित निजामपुर गांव के समीप गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृत वृद्ध महिला निजामपुर गांव निवासी टहल राम की पत्नी मनकिया देवी थी। इस घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। उधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। बताया जाता है कि मनकिया देवी गुरुवार को सड़क पार कर रही थी। तभी सड़क पर जा रही तेज रफ्तार व अनियंत्रित एक बाइक ने वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। बाद में पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल ले आयी। इस घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.