बिहारशरीफ, मार्च 19 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में भोला स्थान के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से ट्यूशन जा रहा एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव निवासी सुनील पासवान का 12 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार है। वह अपने ननिहाल सलेमपुर में रहकर पढ़ाई करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने किशोर को पीछे से टक्कर मार दी। जख्मी किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.