फिरोजाबाद, मई 4 -- नगला बीच, शनिवार को थाना रजावली के अंतर्गत एटा-टूंडला मार्ग पर ग्राम उत्तमगढ़ी के पास सड़क हादसा हुआ। एटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नारायण देवी, राकेश और रितु निवासी बेलनगंज थाना रजावली गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा पलट गया और इसमें सवार लोग दूर जा गिरे। नारायण देवी के सिर व हाथ में गहरी चोटें आई हैं। रितु के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और राकेश को सिर व पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से बस को भगा ले गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.