रुद्रपुर, जनवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। सोमवार शाम करीब छह बजे ग्राम बरहैनी में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, बरहैनी निवासी 40 वर्षीय हरीश नेगी अपनी पत्नी 36 वर्षीय विनीता नेगी के साथ बाइक से डेयरी पर दूध लेने जा रहे थे। जैसे ही वे डेयरी के पास पहुंचे, हल्द्वानी की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.