मेरठ, जनवरी 10 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र के माल रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। इसमें पीछे से आई पिकअप की जोरदार टक्कर से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक महिला घायल हुई, जबकि मौके पर अफरा तफरी के बीच कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना माल रोड पर चौराहे के पास हुई। ऑल्टो कार सवार एक परिवार पल्लवपुरम से मेडिकल कॉलेज डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक अन्य कार से जा भिड़ी। हादसे में ऑल्टो कार सवार चार लोगों में से एक महिला चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला का उपचार कराया गया। ऑल्टो कार चालक विशवेंदर के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन मौके पर ही बंद हो गया और पीछे का हिस्सा पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.