देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब यातायात पुलिस का तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने लगा है। रविवार को शहर के देवरिया-गोरखपुर रोड पर स्पीडोमीटर से यातायात पुलिस ने चेकिंग की और 26 वाहनों का ई-चालान किया। इसकी भनक वाहन चालकों को तब लगी, जब मोबाइल पर वाहन चालान का मैसेज आया। पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों में खलबली मची रही। यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह, भूपेंद्र सिंह दोपहर बाद देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पहुंचे। स्पीडो मीटर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई। तेज रफ्तार चला रहे वाहनों का स्पीडो मीटर ने वीडियो बनाया और आनलाइन उनका चालान काट दिया। साथ ही जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन न करते हुए नजर आए, उनका भी यातायात पुलिस ने स्पीडोमीटर के माध्यम से ही चालान काटा। चालान कटने के बाद वाहन चालकों में खलबली मची रही।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.