लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- सोमवार देर रात नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पास में खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीतापुर जिले के मोहल्ला श्यामनाथन निवासी वीरेन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे ललित कुमार और रवि कुमार जो खितौसा निवासी सचिन की शादी में शामिल होने आए थे। दतेली गांव के निकट गेस्ट हाउस के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पहले उन्हें मोतीपुर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर कर दिया। हैदराबाद पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है...