कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल कस्बे के खोंपा रोड स्थित एक मकान में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर घुस गया। इससे मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत ये रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने डंपर व चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक पर मकान मालिक से अभद्रता करने का भी आरोप है। सरायअकिल के मोलवीगंज मोहल्ला निवासी सत्य नारायण सरोज ने बताया कि उसका कस्बे के खोंपा रोड पर भी एक मकान है। इसमें चारों ओर बाउंड्री बनी हुई थी। पीड़ित की मानें तो 14 फरवरी की सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बाउंड्री तोड़ते हुए इस मकान में जाकर घुस गया। इससे चारदीवारी तो तहस-नहस हो ही गई। मकान की दीवारें भी हिल गईं। आरोप है कि इसका उलाहना देने पर डंपर चालक ने गाली-गलौज करते हुए गृहस्वामी को जानल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.