उन्नाव, फरवरी 14 -- नवई। अजगैन-मोहान मार्ग स्थित नवई नाले के पास शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर लगे हाइटगेज में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइटगेज का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं हुई है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज गति में था और चालक ने समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया। इसके चलते हाइटगेज से वाहन की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मार्ग को सुरक्षित कराया। मामले की जानकारी मिलने पर हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर संबंधित डंपर क...