मुरादाबाद, जनवरी 2 -- काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार की देर रात नगर के कैलेंडर वाली मस्जिद के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवक की बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी आमिर और समीर गुरुवार की रात 9 बजे बाइक से कैलेंडर वाली मस्जिद के सामने से गुजर रहे थे। ठीक तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें तत्काल हायर सेंटर काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...