रुद्रपुर, जनवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के जाफरपुर रोड पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर से वृद्ध सड़क पर गिर गया और डंपर उसके पेट को कुचलते हुए फरार हो गया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, 70 वर्षीय ध्यान सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह नेगी निवासी फौजी ख़ेमरी बिलासपुर यूपी पेशे से किसान थे। उनका खेमरी में खुद का खेत है। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह रविवार और अन्य दिनों में जाफरपुर और रुद्रपुर आते-जाते रहते थे। रविवार की सुबह भी वह जाफरपुर में लगने वाले बाजार में अपने काम से गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे जाफरपुर बाजार से वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.