बाराबंकी, जनवरी 10 -- निन्दूरा। बीएससी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों शनिवार की सुबह बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग स्थित पैगम्बरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन स्थानीय सीएचसी भेजा। यहां डाक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे छात्र का उपचार किया गया। दोनों छात्र सीतापुर जिले के निवासी हैं। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पैगम्बरपुर गांव के पास हुआ हादसा: शनिवार की सुबह पैगंबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शोभित (20) पुत्र शैलेंद्र कुमार व इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.