फरीदाबाद, दिसम्बर 19 -- बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ के पास शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में बहन का तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैल गांव से करीब एक किलोमीटर पहले शुक्रवार शाम यह हादसा हुआ। बाइक सवार भाई-बहन एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.