चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के अनुमंडल कार्यलय आसनतलिया के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। जिसमे ट्रैक्टर चालक सह मालिक दुबराज प्राधान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दुबराज प्रधान केरा से ट्रैक्टर में ईंट लेकर चक्रधरपुर आ रहा था। इसी दौरान आसनतलिया के पास ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे ट्रैक्टर जाहिर स्थल के चारदीवारी को तोड़ते हुए पलट गया। जिसमें चालक दुबराज उसमें दब गया। करीबन 1 घंटा तक वह ट्रैक्टर में दबा रहा। जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस, सीआरपीएफ तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेज गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.