फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। जहानगंज कस्बा निवासी हर्ष गुरुवार को आलूपुर निवासी अपने चाचा अजब सिंह के घर गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पैदल घर वापस जा रहा था। मुख्य रोड पर रास्ते में ढाबा के निकट पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसके गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी पर चाचा उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां डॉ मान सिंह ने उपचार किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...