अररिया, दिसम्बर 17 -- सिकटी। एक संवाददाता बरदाहा थाना अंन्तर्गत एबीएम-सिकटी पथ पर बरदाहा ढट्ठा चौक के पास सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे दो युवक को ठोकर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवक को इलाज के लिए अररिया भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बरदाहा वार्ड नंबर दस निवासी सूरज कुमार ठाकुर पिता स्व हरिशंकर ठाकुर व बरदाहा वार्ड नंबर 14 निवासी अंकित कुमार राम पिता दिनेश राम कुछ काम को लेकर बरदाहा ढट्ठा चौक गए थे। इस दौरान दोनों युवक ढट्ठा चौक के समीप एबीएम सिकटी सड़क किनारे खड़े थे। उसी दरम्यान बरदाहा कॉलेज चौक की तरफ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों युवक को ठोकर मार दिया। इस मामले में बरदाहा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बता...