चक्रधरपुर, जनवरी 31 -- सोनुवा। एनएच 320डी के सोनुवा थाना क्षेत्र निश्चिंतपुर तालाब के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से स्कूटी सवार एक किशोर गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए सीएचसी अस्पताल सोनुवा में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक ईलाज के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना के मुताबिक निश्चिंतपुर गाँव के 14 वर्षीय किशोर संजय महतो अपने एक साथी मनीष सिंह के साथ स्कूटी में बैठ कर सोनुवा बाजार से गांव लौट रहा था। निश्चिंतपुर तालाब के पास सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक स्कूटी के सामने आ गया। घटना में स्कूटी व ट्रैक्टर ट्रॉली दोनो सड़क किनारे खेत में जा पलटे। घटना में संजय महतो के हाथ में गम्भीर चोट लगी। वहीं, स्कूटी चला रहा मनीष सिंह घटना में बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर सोनुवा थाना प्...