मधुबनी, फरवरी 13 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि । तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से 58 वर्षीय एक महिला की मौत शुक्रवार दोपहर हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 11.45 के आसपास नगर परिषद के वार्ड 16 स्थित इस्लामपुर गांव के मुख्य सड़क पर घटित हुई है। घटना के बाबत बताया गया कि जब मृत महिला ललिता देवी अपने पति शंभू राय के साथ वार्ड नंबर 16 से अपने घर वार्ड नंबर 15 जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ठोकर मारकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोग तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने को लेकर आक्रोशित हो रहे हैं। ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को लेकर भाग गया। मृत महिला के पति शंभू राय ने बताया कि उनका घर वार्ड नंबर 15 में है। एक घर 16 में भी बनाए हैं। उसी को देखने के लिए आए हुए थे। साइकिल से पत्नी के साथ वापस पुराने घर जा...