मुरादाबाद, जनवरी 30 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर ठाकुरद्वारा चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से कार चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । जनपद मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र ग्राम नगला बनवारी निवासी रामू यादव पुत्र रविन्द्र सिंह वाहन पर चालक के रूप में कार्य करता था। 18 जनवरी की शाम वह वाहन स्वामी के निर्देश पर शुभम दीक्षित, आर्यन यादव और मोहम्मद हुमान पुत्र अकबर अली को लेकर काशीपुर जा रहा था। शाम करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही कार ठाकुरद्वारा चुंगी के पास मुरादाबाद-काशीपुर रोड पर पहुंची, तभी काशीपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर कार में टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.