इटावा औरैया, फरवरी 19 -- बकेवर(इटावा)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर उझियानी बाईपास के पास गुरुवार भोर करीब चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के समय बस में 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार औरैया डिपो की रोडवेज बस इटावा से औरैया जा रही थी। उझियानी बाईपास पर बस चालक ने सवारियां उतारने के लिए बस को किनारे रोका था। इसी दौरान पीछे से इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई, जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, बकेवर थाना पुलिस व हाईवे मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बस में फंसे ...