लखनऊ, दिसम्बर 15 -- माल। माल में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनार बैठा एक सांड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। एसबीआई के पास हुए हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सांड के पैरों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक सीधे सांड़ के उपर चढ़ गया। हादसे मे सांड़ के दोनों पैर बुरी तरह टूट गए। लोगों ने तत्काल 112 डॉयल कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही पशुपालन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने घायल सांड का उपचार किया। पुलिस ने मौके से ट्रक संख्या यूपी32 एफएन 3252 को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा सात हजार दवा‌ के लेकर ट्रक व च...