अलीगढ़, फरवरी 23 -- इगलास, संवाददाता। मथुरा रोड पर बिसाहुली मोड़ के पास एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बालिका को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही घटना से गुस्साए आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिंटू सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी पीडोल महमूदपुर थाना पाली मुकीमपुर का कहना है कि शनिवार को मथुरा रोड स्थित कृष्णगोपाल गैस्ट हाउस में साले की बेटी का शादी समारोह था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसके साथ परिजन भी आए थे। रात्रि में लगभग 11:30 बजे बेटी पल्लवी (8) सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से ईंट लेकर मथुरा की ओर जा रहे ट्रक संख्या यूपी 81 डीटी 4565 के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्र...