सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। लहरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुसियाना निवासी राजकरण अपनी पत्नी नीतू के साथ भतीजे के जनेऊ संस्कार में शामिल होने खैराबाद गये थे। देर रात पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। वह लहरपुर पहुंचे ही थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल दंपति को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने राजकरण को मृत घोषित कर दिया। वहीं न...